Highlights

इंदौर

19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर निकलेगी अनूठी भगवा यात्रा

  • 15 Mar 2023

8000 हजार टू व्हीलर एवं 3000 हजार फोर व्हीलर वाहन होंगे शामिल
इंदौर। संस्था पुरूषार्थ द्वारा हिंदु नववर्ष पर अनूठी भगवा यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों का पंजीयन 700 से अधिक कार्यकतार्ओं द्वारा घर-घर पहुंच किया जा रहा है। इस अनूठी भगवा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपए पंजीयन शुल्क रखा गया है। अभी तक भगवा यात्रा के लिए 7 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। 19 मार्च गुड़ी पड़वा पर निकाली जाने वाली इस अनूठी भगवा यात्रा में 11 हजार वाहनों का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 8 हजार टू व्हीलर वाहन एवं 3 हजार फोर व्हीलर वाहन इस भगवा यात्रा में शामिल  होंगे।
 संस्था पुरूषार्थ अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि गुड़ी पड़वा नववर्ष पर निकलने वाली इस विशाल भगवा यात्रा के लिए तैयारियां का दौर जारी है। रविवार 19 मार्च को प्रात: 9 बजे निकलने वाली भगवा यात्रा महालक्ष्मी नगर स्थित मेला मैदान से संतों के सान्निध्य एवं विद्वान पंड़ितों की मौजूदगी में मंत्रोउच्चार के साथ शुभारंभ कर निकाली जाएगी। यात्रा में युवाओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में मातृशक्तियां भी शामिल होंगी।