इंदौर। 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया। जिला इन्दौर से शिवनारायण शर्मा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के आए 56 विभाग के कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर धरना स्थल अंबेडकर पार्क भोपाल पर हुई सभा में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह भा.म.संघ प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले ने भी संबोधित किया । मुख्यमंत्री के सलाहकार शिव कुमार चौबे (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) के द्वारा भी कर्मचारियों को मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा के संबंध में अवगत कराया । इसी बीच मुख्य सचिव के द्वारा मांगों पर चर्चा हुई प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया जिसमें मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया,धर्मराज शुक्ला, मधुकर सांवले, प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव एवं अनिल एडमिन के साथ सकारात्मक चर्चा हुई । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इंदौर के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बालमुकुंद गौड एवं रवीश वाजपाई मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी।
इंदौर
30 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
- 16 Dec 2022