Highlights

उज्जैन

60 हजार उधार लिए, लौटाने की बारी आई तो नकली नोट थमाए

  • 22 Jul 2021

उज्जैन। दो दोस्तों ने मिलकर एक परिचित से 60 हजार रुपए उधार लिए। वापस करने की बारी आई तो उन्होंने उसे नकली नोट थमा दिए। चिमनगंज थाना पुलिस ने ऐसे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है व उसके साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विष्णुपुरा निवासी ब्रजेश व लखन दोनों दोस्त हैं। उन्होंने विराट नगर निवासी परिचित सुरेश पाल से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। हाल ही में उन्होंने उसे साढ़े चार हजार (दो-दो हजार के दो और 500 का एक नोट) दिए और कहा कि बाकी के बाद में दे देंगे। सुरेश को शंका हुई तो उसने पत्नी को बताया। बाद में इस दंपती ने थाने में शिकायत की कि उन्हें उधारी चुकाने के नाम पर नकली नोट थमाए गए हैं। पुलिस ने ब्रजेश को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वे नकली नोट ही हैं। ब्रजेश के पास से और भी 14500 के नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि ये नकली नोट उसे उसके दोस्त लखन ने दिए थे। लखन फरार है, उसे तलाशा जा रहा है।