Highlights

8साल से फरार आरोपी गिरफ्त में, खानाबदोश बनकर काट रहा था फरारी

  • 31 Aug 2023

इंदौर। करीब आठ साल से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह खानाबदोश बनकर फरारी काट रहा थ। पकड़ाया आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।
एडि.डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सूरज पिता अशोक निवासी रुस्तम का बगीचा को गिरफ्तार किया। आरोपी की उक्त पते से करीब 8 साल से नहीं रह रहा था और कहीं गुमनामी का जीवन जी रहा था, उसे तलाश कर रात के अंधेरे में पकड़ा। सूरज के खिलाफ 2015 में धारा धारा 294 323 506 324 34 भादवी का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह जमानत कराने के बाद से फरार चल रहा था।