Highlights

इंदौर

दहेज की सताई बहुएं थाने पहुंची

  • 03 Jun 2021

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर दहेज प्रताडऩा की शिकार महिला थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया।
फरियादी शिवानी बर्मा 21 साल निवासी इंदिरा नगर ने मल्हारगंज पुलिस को बताया कि उसकी शादी 1 साल पहले खुशाल उर्फ नवनीत बर्मा निवासी इंदिरा नगर से हुई। शादी में परिजन ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ महीने बाद ही उसे दहेज लाने के लिए ससुराल वाले ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। पति नवनीत सास कृष्णा वर्मा ससुर ओम प्रकाश वर्मा ने उसके साथ मारपीट की और पति ने कहा कि तेरे पिता का मकान मेरे नाम करवा दे नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा बोल कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
दहेज में दस लाख की मांग
इसी प्रकार फरियादी नेहा गर्दे 24 साल निवासी पंचमूर्ति नगर की रिपोर्ट पर पति कपिल सास रचना बाई ससुर अरुण गर्दे के खिलाफ चंदननगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी नेहा को मायके से 10 लाख रुपए लाने के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। वहीं चंदू वाला रोड चंदन नगर में रहने वाली शबाना खान 21 साल की शिकायत पर पति मोह्मद खलील खान सास जीतून बी चांदनी बी ने उसे मायके से 5 लाख रुपए लाने के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया। उधर, कान्हा पार्क विनायक होम राहों में रहने वाली मिली दुबे की शिकायत पर पति अभिषेक दुबे सहसरानी दुबे ससुर जय नारायण दुबे के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी मिली दुबे को मायके से कार लाने के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।