Highlights

संवाद और परिचर्चा

भाजपा पकड़ेगी कानून पर मैदान

  • 31 Dec 2019

लाभ भी बताएगी, नए साल में होगा काम 
इंदौर। भाजपा द्वारा नागरिकता कानून पास कराने के बाद अब नए कानून पर भी लोगों के मूड पर आगे काम करेगी, लेकिन जो कानून पास हो चुका है उसका विरोध देश के कई कोनों में हो रहा है। कानून के कोहराम के बाद अब भाजपा समर्थकों को साथ लेकर इस कानून के लाभ बताने के लिए मैदान भी पकड़ेगी। इस नए कानून की उपयोगिता बताएगी। 
जहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में भोपाल में गांधीवादी मार्च का आयोजन इस कानून के विरोध में किया है। वहीं भाजपा प्रदेश स्तर पर इस कानून के लाभ बताने के लिए जानजागरूक अभियान भी शुरू करेगी। भाजपा इसकी तैयारी इस वर्ष में कर रही है और नए वर्ष के शुरू होते ही भाजपा अब लाभ लेने वाले समाज को साथ जोड़कर सभी लोगों का साथ लेने का ह्म् जुगत में मैदान में दिखेगी। भाजपा यह भी बताएगी इस नागरिकता संशोधन कानून का भ्रम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देशभर में किस तरह पैसला रहे हैं, जबकि अधिनियम की वास्तविकता और भारतीयों का फायदा क्या है। 
1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक भाजपा इस अभियान में कितना सफल होगी वह बात अलग है, लेकिन अभी तो उसकी तैयारी में प्रदेश स्तर पर जुटी है। सभी संभाग स्तर के साथ शहर और जिले में भी भाजपा यह अभियान चलाकर मंडल स्तर पर भी भाजपा इस कानून को बताने के लिए पहुंचाएगी और मंडल के पदाधिकारी वार्ड और बूथ स्तर पर इस अभियान को चलाएंगे। 
घर-घर पहुंचने की तैयारी भी भाजपा ने कर ली और खासतौर से सभी संभाग के बड़े जिलों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में 5 लाख घरों में संपर्क करने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इसके लिए जनप्रतिनिधि के साथ संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सारी योजना प्रदेश संगठन से बनकर संभाग और उसके बाद जिलों में और फिर मंडल में पहुंचेगी।