Highlights

बात मुद्दे की

बात मुद्दे कि...!

  • 16 May 2026

“सोना मत खरीदो?“ या… यही सही समय है?” “जब जनता सोना बेच रही थी… तब बड़े खिलाड़ी खरीद रहे थे!” 
“‘सोना मत खरीदो’ — ऐसी सलाहें अक्सर तब आती हैं जब बाज़ार में बड़ा खेल चल रहा होता है।

इतिहास गवाह है, डर में आम लोग बेचते हैं और समझदार लोग भविष्य खरीदते हैं। महंगाई बढ़े, मुद्रा कमजोर हो या आर्थिक अनिश्चितता आए — सदियों से सोना सिर्फ धातु नहीं, सुरक्षा माना गया है। 

“Opinion अलग हो सकता है… लेकिन economics हमेशा संकेत देती है।”

“जब देश का नेतृत्व कहता है — ‘सोना मत खरीदो’,
तो आम जनता के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है…
क्या सच में सोना महँगा है,
या आने वाले समय का संकेत दिया जा रहा है?”

कुछ लोग इसे अर्थव्यवस्था को संभालने की रणनीति मान रहे हैं,
तो कुछ का कहना है कि भारतीय परिवारों के लिए सोना सिर्फ निवेश नहीं, भावनात्मक सुरक्षा भी है।
गाँव से शहर तक, मध्यम वर्ग से व्यापारियों तक — हर कोई अपने अनुभव और समझ से इस अपील को देख रहा है।

भारत में सदियों से संकट के समय सोना ही सबसे भरोसेमंद सहारा माना गया है।
इसीलिए आज सोशल मीडिया पर बहस सिर्फ “सोना खरीदें या नहीं” की नहीं,
बल्कि “आम आदमी अपनी बचत कहाँ सुरक्षित रखे?” — इस सवाल की भी हो रही है।