Highlights

देश / विदेश

आसमान में थमा एयर इंडिया के विमान का इंजन, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

  • 22 Dec 2025

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब आसमान में उड़ते समय इसमें खराबी आ गई। सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़े विमान को वापस उतारना पड़ा। गनीमत रही कि विमान ने सुरक्षित रूप से लैडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया का विमान AI 887 दिल्ली से सुबह 6.40 पर मुंबई के लिए उड़ा था। बताया जा रहा है कि उड़ान के कुछ देर बाद इसमें खराबी का पता चला। टाइम्स नाऊ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीच आसमान विमान का दाहिना इंजन बंद हो गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। प्रोटोकॉल के तहत अपनाए जाने वाले सभी इंतजाम किए गए। गनीमत रही कि विमान ने सुरक्षित रूप से लैडिंग की।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि AI887 ने दिल्ली से मुंबई के लिए टेक ऑफ किया था। एक टेक्निकल समस्या की वजह से एसओपी के तहत दिल्ली में वापस लौटा। विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैडिंग की। यात्रियों और क्रू को बाहर निकाल लिया गया।
एयर इंडिया के विमानों में हाल के दिनों में इससे पहले भी कुछ मौकों पर तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसी साल अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ान भरते ही विमान क्रैश हो गया था। इस घटना में करीब 250 लोगों की जान चली गई थी। विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान