Highlights

इंदौर

ऑनलाइन ठगी - 62 हजार रुपए खाते से निकल गए

  • 01 Mar 2023

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला इलाके में रहने वाले एक निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। किसी को बिना ओटीपी दिए खाते से दो बार करीब 62 हजार से ज्यादा का पेमेंट कट गया। इस मामले में सायबर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना अकरम खान निवासी जूना रिसाला के साथ हुई। अकरम का एसबीआई बैंक में अंकाउट है। 11 फरवरी को उन्हें एसएमएस आया जिसमें एक लिंक भी दी। अकरम ने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसके बाद अचानक से एक ओटीपी जनरेट हुआ। अकरम के अंकाउट से पहले 25 हजार रूपये निकल गए। इसके बाद दूसरा ओटीपी आने के बाद 38 हजार का पेमेंट अकाउंट से उड़ गया। अकरम जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनके अकाउंट से पूरा पेमेंट जा चुका था। उन्होंने बताया कि लिंक तो ठीक ओटीपी को भी उन्होंने किसी से शेयर नहीं किया था। उनके अकाउंट से पेमेंट कटने के बाद तुरंत टोल फ्री नंबर पर जानकारी देने की कोशिश की। लेकिन कस्टमर सेवा से बात होते-होते ठगी का पूरा पेमेंट अकाउंट से जा चुका था। अकरम ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन एप डाउनलोड कर रुपए का ट्रांसफर करना शुरू किये थे। ठगी के चलते वह आमतौर पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से बचते थे।