Highlights

इंदौर

कानून व्यवस्था बनाने रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

  • 03 Feb 2023

इंदौर।  शहर मे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमो का आयोजन हुआ जिसमे महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री ,विभिन्न देशो के राष्ट्राध्यक्ष, राजनायिक विदेश मंत्री व 3500 से अधिक प्रवासी भारतीय सम्मिलित हुए।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन एवं कानून व्यवस्था बनाने रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह गुरुवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र की विशेष उपस्थिति मे पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह पलासिया चौराहा पर रखा गया। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर मनीष कपूरिया, राजेश हिंगणकर,महेशचंद्र जैन सहित कई पुलिस अफसर-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Displaying Samman.jpg
सुरक्षा व्यवस्था एक बडी चुनौती थी
पुलिस कमिश्नर मिश्र ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचरियो को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस स मेलन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर न होकर अंतराष्ट्रीय स्तर का आयोजन था, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एवं उसका संचालन एक बडी चुनौती थी। इस पर पूरे देश व विश्व की निगाहे थी। पुलिस कमिश्नर द्वारा इन आयोजनों के दौरान शहर कानून व्यवस्था बनाये रखने उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था करने एवं कार्यक्रम के  आयोजन के लिए शहर के पुलिसकर्मियों एवं प्रदेश के अन्य जिलो से आये पुलिस बल के कार्यो की सराहना करते हुए बधाई देकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये है तथा अन्य जिलो से आये पुलिस बल के प्रशस्ति पत्र संबंधित जिलो मे भेजे गये है। बताया कि सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा, दो देशों के राष्ट्रप्रमुख की सुरक्षा महत्वपूर्ण थी तथा इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखना एक बडी चुनौती थी जिसे बखूबी निर्वहन किया गया।
कमिश्नर ने दी बधाई
 प्रवासी सम्मेलन के दौरान आये कई देशो के प्रवासियों द्वारा इंदौर पुलिस द्वारा किये गये नवाचार मूक  बधिर हेल्पलाईन से प्रभावित होकर सराहना की व अन्य देशो मे भी खासकर मारिशस,मलेशिया मे इस हेल्पलाईन को शुरुवात करने की बात कही।  इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने वाली पुलिस टीमों को बधाई दी व आने वाले दिनों मे आने वाली चुनौतियो मे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस टीम का सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अति पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी द्वारा पुलिस कमिश्नरका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक ऐसा अवसर जिसमे एक ही जगह पर एक साथ देश विदेश की महान हस्तियां आई थी और इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें थी इसे सफल बनाने में पुलिस बल की सभी इकाइयों,अन्य जिलों की पुलिस टीम का सराहनीय सहयोग रहा और इसी कारण कार्यक्रम सफल रहा।