Highlights

इंदौर

कान्ह  सरस्वती  नदी पुनर्जीवन के  लिए अभ्यास मंडल का धरना  12  फरवरी को

  • 06 Feb 2023

 इंदौर । शहर की जीवन दायिनी  कान्ह सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के लिए  सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल  आगामी 12  फरवरी  रविवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे  तक कृष्णपुरा छत्री पर धरना आंदोलन  देगा। यह निर्णय  आज  एक निजी होटल में आयोजित बैठक में सदस्यों ने लिया । अध्यक्षता   शिवाजी मोहिते ने की।
संस्था अध्यक्ष  रामेश्वर गुप्ता ने  बताया कि खान सरस्वती नदी में अभी भी सिवरेज का  गंदा पानी मिल रहा है और गाद जमी हुई है। नूर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि  प्रशासन की उपेक्षा के चलते यह बदतर स्थिति बनी है। सुरेश उपाध्याय ने कहा कि  नदी पुनर्जीवन के  लिए प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री, सांसद को कई पत्र  लिखे लेकिन आज  वह कल कल बहने के बजाय  गंदगी से सनी हुई है।
संस्था उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, सुरेश मिश्रा, पल्लवी  आढ़ाव, दीप्ति गौर, तपेंद्र सुगंधी, सुरेश मिश्रा , पी सी शर्मा, हरेराम बाजपेई, मुरली खंडेलवाल, राजेंद्र जैन, वैशाली खरे,वीरेंद्र नाहर,शबीर हुसैन ने भी  अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रशासन को जगाने के लिए   धरना जरूरी है।