कुरुक्षेत्र (हरियाणा) । कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर क्षेत्र में पति-पत्नी ने पहले अपनी तीन साल की बीमार बच्ची को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी झूल गए। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में तीनों लटके मिले जबकि कमरा बंद था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का पता उस समय चला जब समीप ही रहने वाले एक रिश्तेदार के मोबाइल पर मृतक जितेंद्र की ओर से भेजा गया टेक्स्ट मैसेज आया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। कृष्ण गेट एसएचओ बलजीत सिंह डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। कमरा खोलने पर करीब 32 वर्षीय जितेंद्र, उसकी 30 वर्षीय पत्नी युक्ता और उनकी तीन वर्षीय बेटी माधवी के शव लटके हुए थे। पुलिस ने तीनों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: पति-पत्नी ने बीमार बेटी को फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी दी जान
- 20 Apr 2026



