Highlights

इंदौर

कमरे में मिला युवक का शव, खुदकुशी का शक

  • 09 Mar 2023

इंदौर। एक युवक का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। शंका है कि उसने खुदकुशी की है। मृतक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नगीन नगर में रहने वाले मुकेश (35) पिता हीरा सिंह निवासी नगीन नगर ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। परिवार को शव कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। यहां जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मुकेश के पिता हीरा सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। इंदौर में पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर नौकरी करते थे। कुछ साल पहले ही रिटायर्ड हुए है। मुकेश उनका इकलौता बेटा था। दस साल पहले सविता से उसकी शादी हो गई थी। शादी के कुछ समय बाद वह अलग रहने चले गया। उसका एक 9 साल का बेटा भी है। हीरा सिंह ने बताया कि मुकेश ऑटो पैसेंजर रिक्शा चलाने का काम कर रहा था। दो दिन पहले वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर नही जा रहा था। जिसके बाद पति पत्नी में काम को लेकर बातचीत हुई थी।