Highlights

इंदौर

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय मिलने पर भाजपा ने इंदौर में मनाया विजयोत्सव

  • 09 Dec 2022

इंदौर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर भी विजयोत्सव मनाया गया। कार्यकतार्ओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। वहीं, भाजपा कार्यालय पर जीत की खुशी में महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं ने गुजरात का पारंपरिक गरबा भी किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई। ढोल की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर झूमे।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि गुजरात में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इससे कार्यकतार्ओं में बहुत उत्साह है। उन्होंने समस्त नगर और देशवासियों को भाजपा की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दीं। रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास" और सबका विश्वास  पर गुजरात की जनता ने मोहर लगाई है।
स्वच्छता का संदेश भी दिया
विजय उत्सव के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा ने मिलकर भाजपा कार्यालय के बाहर स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ सफाई की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजू माखीजा, सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड, संदीप दुबे, प्रकाश राठौर, दीपक जैन टीनू, अनिता व्यास, ज्योति पंडित, ऋषिसिंह खनूजा, सुमित मिश्रा, सौगात मिश्रा, शैलजा मिश्रा, रघु यादव, दिनेश वर्मा, असलम शेख, कंचन गिदवानी, युवराज दुबे, मनोज अलूदिया, नाना चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।