मुख्य कलश के साथ ही 1500 कलशों की निकली शोभायात्रा
इंदौर। गायत्री परिवार कनाडिय़ा ट्रस्ट द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव की शुरूआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में एक मुख्य कलश के साथ ही 1500 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 5000 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुई। यात्रा में 28 राज्यों की विभिन्न वेशभूषा में शामिल बच्चे, युवतियां, एवं महिलाएं संपूर्ण यात्रा के मार्ग में आकर्षण का केंद्र रही। स्वर्ण जयंती महोत्सव पर आयोजित 5 दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण पर प्रभावी उद्बोधन भी मुख्य अतिथियों द्वारा दिया गया।
गायत्री शक्ति पीठ कनाडिय़ा संयोजक शंकरलाल शर्मा, सिद्धार्थ सराठे, मध्यप्रदेश जोन प्रभारी राजेश पटेल एवं उपझोन समन्वयक जे.पी. यादव एवं अनिल रावल ने बताया कि पांच दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव के प्रथम दिन कनाडिय़ा स्थित गुरूधाम गायत्री शक्तिपीठ स्थल से मुख्य कलश के साथ ही 1500 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के अग्र भाग में बैंड़-बाजों की स्वरलहरियों के बीच महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थी तो वहीं दुसरी ओर 28 राज्यों की विभिन्न वेशभूषा में शामिल बच्चे, युवतियां एवं महिलाएं शोभायात्रा व कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। कलशयात्रा गुरूधाम गायत्री शक्तिपीठ स्थल से प्रारंभ होकर कनाडिय़ा गांव के मुख्य मार्गों से निकली जहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गायत्री परिवार से जुड़े 10 हजार से अधिक भक्त शामिल हुए थे। कलश यात्रा का प्रभार संतोष बहन (कनाडिय़ा) को सौंपा गया था।
इंदौर
गायत्री शक्ति पीठ कनाडिय़ा का स्वर्ण जयंती महोत्सव प्रारंभ
- 13 Apr 2023



