गोवा के नाइटक्लब में लगी आग के मामले में लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड में अरेस्ट कर लिया गया है। अब इन लोगों को भारत लाया जा रहा है और उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू हो गई है। भारत में ही इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल विदेश मंत्रालय इनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त करने पर भी विचार कर रहा है, जिसकी मांग गोवा सरकार की ओर से की गई है। 6 दिसंबर की रात को लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड के तुरंत बाद ही लूथरा ब्रदर्स गौरव और सौरभ ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू
- 11 Dec 2025



