इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुलाई में निरस्त उड़ानों की संख्या में इजाफा हो गया है। यहां से कुल 194 उड़ानों को निरस्त किया गया है। इसमें सबसे अधिक उड़ानें इंडिगो की है। इंडिगो की इंदौर से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करती है।
प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट आने जाने वाली कुल 192 उड़ानें जुलाई माह में निरस्त हुई है। इसमें से 164 उड़ानें इंडिगो की है। इसके बाद विस्तारा और स्टार एयर का नंबर है। दोनों की 14-14 उड़ानें निरस्त हुई है। वहीं जून की तुलना में पांच हजार यात्री इंदौर एयरपोर्ट से कम हुए है। जून में भी इंडिगो ने 132 उड़ानें निरस्त की थी। इसके अलावा स्टार एयर ने अपनी 22 उड़ानों को निरस्त किया था, जबकि विस्तारा की जून में कोई उड़ान निरस्त नहीं हुई थी।
ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि इंडिगो बीते कई दिनों से अपनी दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद उड़ान को निरस्त करते जा रही है। इसके अलावा जिस उड़ान में कम यात्री मिलते है, उसे निरस्त कर दिया जाता है। इससे लगातार निरस्त उड़ानों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों का एयरलाइंस के प्रति विश्वास कम होता है। लोग उसमें बुकिंग करने से बचते हैं।
एजेंटों ने यह भी बताया कि उड़ान निरस्त सबसे अधिक परेशानी उन लोगों की होती है, जिनकी आगे की उड़ान होती है। जैसे यहां से दिल्ली या मुंबई होते हुए विदेश जाने की उड़ान बुककर चुके यात्री सबसे अधिक परेशान होते है। ताबड़तोड दूसरी उड़ान में टिकट लेना होता है। इसके अलावा जिन शहरों के लिए केवल एक ही उड़ान है। उनके यात्रियों भी परेशानी होती है। वे या तो अगले दिन की उड़ान लेने के लिए मजबूर होते है या फिर वह कनेक्टिंग उड़ान लेने के लिए मजबूर होते हैं।
इंदौर
जुलाई माह में इंदौर से निरस्त हुई 192 उडानें, इसमें से 164 इंडिगो की
- 04 Aug 2022