इंदौर। एक बुजुर्ग विधवा के साथ आरोपियों ने भूखंड के नाम पर विधवा से 4.50 करोड़ रुपए हड़प कर लिए। दंपति ने बेटे के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कमला देवी राय पति स्वर्गीय कुंदन सिंह राय( 72 ) निवासी दांगी स्टेट सीहोर की रिपोर्ट पर बिपिन चंद्र सोगानी उसकी पत्नी कुसुम सोगानी और बेटे शरद सोगानी निवासी पारसी मोहल्ला के खिलाफ धारा 420 और 406 का प्रकरण दर्ज किया है। टीआई शशीकांत चौरसिया के मुताबिक घटना 9 सितंबर 2022 का है । आरोपियों ने राजीव गांधी चौराहा के पास एक बेशकीमती भूखंड खुद का बता कर फरियादी कमलादेवी राय से 4.50 करोड़ रुपए हड़प लिए।
इसी प्रकार धोखाधड़ी का एक मामला लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें जमीन के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी केस दर्ज राजेंद्र पिता प्रेम नारायण ताम्रकार निवासी अमितेश नगर की रिपोर्ट पर आरोपी मनीष वर्मा निवासी ग्वालियर के खिलाफ लसूडिय़ा पुलिस ने धारा 420 और 406 का प्रकरण दर्ज किया है। राजेंद्र ताम्रकार ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनीष बर्मा ने तलावली चांदा में जमीन का सौदा कर उसके साथ 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।
इंदौर
जमीन के नाम पर लगाई करोड़ों की चपत, बुजुर्ग महिला ने दर्ज कराया प्रकरण
- 21 Mar 2023



