पिता ने नाम की थी संपत्ति नहीं दिया कब्जा, अब फंसे
इंदौर। एक महिला के पिता ने 8 एकड़ जमीन उसके ना पर की थी, लेकिन महिला के भाई के परिवार ने उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिया। इससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मामले में जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कनाडिय़ा पुलिस के अनुसार शिव शक्ति नगर में रहने वाली 54 वर्षीय शीतल की आत्महत्या के मामले में रेशमाबाई मोरे, राजेश मोरे, गणेश उर्फ वीरेन्द्र, शंकर और ईश्वर बुरहानपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शीतल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें बताया था कि उसके पिता ने बुरहानपुर में 8 एकड़ जमीन उसके नाम पर कर दी थी। वह जब भी वहां जाती है भाई का परिवार उसे जाने नहीं देता था। उसे वहां से भगा देते थे। इसी से परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया। महिला की मौत की जानकारी जब उसे भाई को बुरहानपुर में लगी तो उसे भी हार्ट अटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई। सुसाइड नोट के साथ ही पुलिस ने परिवार के बयान भी लिए। इससे साफ हो गया कि आरोपियों की प्रताडऩा और अपमान के कारण ही महिला ने आत्महत्या की है। इस पर उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
युवक ने जहर खाया, मौत
एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह पेशे से ऑटो चालक था। बताया जा रहा है पत्नी से विवाद के बाद उसने जानलेवा कदम उठाया है। हातोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम लोकेश पिता कमल निवासी जिंदा खेड़ी हातोद था। उसका दोस्त दीपक उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दीपक का कहना है कि लोकेश का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हातोद पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
इंदौर
जमीन के लिए सताया, दे दी जान
- 19 Aug 2022