इंदौर। बेटमा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने जमीन का सौदा किया और इसके बाद रजिस्ट्री नहीं की। जब फरियादी को रुपए भी वापस नहीं मिले तो इस मामले में पुलिस को शिकायत की।
पुलिस के अनुसार हितेश अल्दसानी व लक्ष्मण अल्दसानी की ओर से एक आवेदन बेटमा पुलिस को किया गया था। इस पर पुलिस ने आनंदीलाल निवासी ग्राम धन्नड़ जितेन्द्र कामदार, मनोज कामदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से जमीन का सौदा किया था। इसके बाद आरोपी से एग्रीमेंट करते वह 36 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद जब रजिस्ट्री की बारी आई तो आरोपी आनाकानी करने लगे। लंबे समय तक बहाना बनाकर फरियादी को टालते रहे। जब रुपए भी वापस नहीं किए तो उन्होंने शिकायत की। एक अन्य मामला सांवेर का है। गीताबाई पति कालूराम शर्मा निवासी ग्राम बीसाखेड़ी की शिकायत पर गौरीनगर में रहने वाले लोकेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला के साथ में ठगी की है।
अमानत में खयानत
राजेंद्र नगर पुलिस ने एक अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। व्यापारी के साथ में उसके ही पार्टनर ने ठगी की है। मानसिंह ठाकुर पिता धुलसिंह (56) निवासी स्कीम 71 की शिकायत पर काशीनाथ निवासी लेक पैलेस के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका आलू-प्लाज का व्यापार है। आरोपी से 2020 में पार्टनरशिप की। आरोपी ने उनकी कंपनी के नाम से खरीदी की फिर यह माल दूसरों को बेच दिया। सारा पैसा कंपनी के खाते से गया। इस पर 2021 में यह पार्टनरशिप खत्म कर दी। इसके बाद उसने झूठी शिकायत कर परेशान किया। इसके बाद फर्जी बिल बनाकर किसानों को दे दिए।
इंदौर
जमीन के सौदे में लाखों की धोखाधड़ी, रुपए ले लिए, नहीं कराई रजिस्ट्री
- 27 Feb 2023