Highlights

इंदौर

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लूटी आबरू

  • 02 Mar 2023

मर्केंटाइल क्रेडिट सोसाइटी अध्यक्ष पर केस दर्ज
इंदौर। पुलिस ने मर्केंटाइल क्रेडिट सोसाइटी सोसायटी अध्यक्ष के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने उसे गबन और जालसाजी के झूठे  केस में फंसाने की धमकी देकर कई बार उसकी आबरू से खिलवाड़ किया। परेशान होकर जब मैंने नौकरी छोड़ दी तो इसके बाद भी वह परेशान करने लगा। तंग आकर पुलिस की शरण ली। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
चंदन नगर पुलिस ने बताया कि राजनगर स्थित मर्केंटाइल क्रेडिट सोसाइटी में केशियर और कलेक्शन का कार्य करने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अप्रैल 2019 से नवंबर 20 22 तक कैशियर और कलेक्शन का कार्य करती थी। उसके मुताबिक संस्था अध्यक्ष मोहन सिंह उर्फ पप्पी ठाकुर ने वर्ष 20 21 से 2022 तक गबन एवं जालसाजी में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हर बार धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाने की बात कहकर डराया और 5 से 7 बार जबर्दस्ती संबंध बनाए।  विरोध करने पर वह धमकाता था।
इसके बाद वहां लगातार अश्लील हरकत करने लगा मैंने विरोध किया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसकी धमकियों से डरकर कई दिनों तक सब कुछ सहती रही। बाद में मोहन सिंह ठाकुर से परेशान होकर मैंने नवंबर  2022 मैं नौकरी छोड़ दी इसके बाद भी मोहन सिंह ठाकुर परेशान करने लगा। इसी के चलते पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है ।