सायबर सेल की मदद से लापता युवती इंदौर से मिली
इंदौर। कचनार क्षेत्र के एक गांव से लापता 19 वर्षीय युवती को जबरदस्ती एक युवक अपने साथ ले गया, और इंदौर में जाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने उसे साइबर सेल की मदद से पकड़ लिया। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया।
6 अक्टूबर को एक गांव से 19 वर्षीय युवती लापता हुई थी। पहले तो परिवार के लोगों ने आसपास तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने कचनार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कचनार पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। साथ ही उनके परिवार के लोगों ने भी लड़के पर शक होने की बात बताई। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से लड़की को इंदौर से बरामद कर लिया है, और लड़के को भी गिरफ्तार किया है।
राजपुर का रहने वाला 19 वर्षीय युवक लड़की को शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ इंदौर ले गया था। जहां जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप
उधर, तिलक नगर पुलिस ने 34 साल की महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि विकास पुत्र सुभाष लोहानी निवासी सीआरपी लाइन, इंदौर ने मुझसे सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। इसके बाद वह मिलने लगा। फिर मुझे झांसे में लेकर रेप किया। महिला ने रविवार को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि इससे पहले मुझे उसने नशा दिया। मैं बेसुध हो गई तो मेरा रेप किया और वीडियो बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंदौर
झांसा देकर गांव से लाया और करता रहा दुष्कर्म
- 31 Oct 2022