Highlights

मुरैना

टापू पर 300 लोग फंसे

  • 19 Oct 2021

मुरैना। सबलगढ़ क्षेत्र के मडऱाइन घाट पर कल 300 से अधिक लोग पानी में घिर गए। यह लोग करौली माता मंदिर से जात करके वापस लौट रहे थे। यह लोग मडऱाइन घाट पर पहुंचे तथा वहां से चंबल नदी में पैदल उस टापू पर पहुंच गए जहां से स्टीमर में चढ़ा जाता है। यह लोग टापू पर पहुंच गए तभी अचानक चंबल नदी का जल स्तर बढ़ गया जिससे चारों तरफ से पानी में घिर गए। यात्रियों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। लोगों ने टेटरा थाना पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका निकाला गया। घटना सोमवार देर शाम की है। आपको बता दें, कि सबलगढ़ में बहने वाली चंबल नदी में अटार घाट से मडऱाइन घाट के बीच में स्टीमर चलता है। यहां एक ही स्टीमर है। यहां से दोनों तरफ लोगों का आवागमन होता है। यह स्टीमर कुछ दिनों से खराब चल रहा है। आज लगभग 300 से अधिक लोग करौली माता की जात(पूजा) करके वापस सबलगढ़ लौट रहे थे। यह लोग मडऱाइन घाट पर पहुंच गए। वहां से चंबल नदी में पैदल-पैदल उस टापू पर पहुंचे जहां से स्टीमर पर चढ़ा जाता है। स्टीमर खराब था। वह सुधारा जा रहा था। यह लोग इंतजार कर रहे थे। अचानक चंबल नदी का जल स्तर बढ़ गया। जल स्तर बढऩे से टापू के चारों तरफ पानी बढ़ गया। पानी बढऩे से लोगों को बहने की चिंता सताई तो उन्होंने तुरंत टेंटरा थाना पुलिस को फोन करके समस्या बताई।
पुलिस ने निकाला
टेंटरा थाने का स्टॉफ मौके पर पहुंचा तथा उसने स्टीमर को जल्द सुधरवाया तथा उससे लोगों को मौके से निकाला। लोगों के फसने की खबर जैसे ही जिला प्रशासन को मिली तो एसडीएम सबलगढ़ एलके पाण्डे व एसडीओपी सबलगढ़ गुरुवचन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एस संबंध में एसडीओपी गुरुवचन सिंह का कहना है कि उन्हें जैसे ही लोगों के फंसे होने की खबर मिली तो वे सबलगढ़ से मैकेनिक को लेकर गए तथा स्टीमर को तुरंत सुधरवाया। स्टीमर सुधरने के बाद सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है।