बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निजी अस्पताल के हॉस्टल में रह रही 28 वर्षीय नर्स प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार दोपहर प्रियंका का शव उनके कमरे में बेसुध अवस्था में मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे किसी भी पत्थर दिल को झकझोर देने वाले हैं। मरने से पहले पूरी रात प्रियंका अपने पति को फोन और मैसेज करती रही, लेकिन पति ने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया।
पीलीभीत के कुंवरपुर बंजरिया निवासी सुनील और प्रियंका की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों ही पेशे से नर्स हैं। विवाद के चलते पिछले छह महीने से प्रियंका पति से अलग अस्पताल के पास स्थित एक हॉस्टल में अपनी साथी नर्स आस्था के साथ रह रही थी। शनिवार रात प्रियंका की ड्यूटी थी, लेकिन तबीयत खराब होने की बात कहकर उन्होंने छुट्टी ले ली थी। रविवार सुबह जब रूममेट आस्था ड्यूटी पर चली गई और दोपहर में वापस लौटी, तो प्रियंका को उठाने की कोशिश की। प्रियंका के शरीर में कोई हलचल न देख उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
बरेली: निजी अस्पताल के हॉस्टल में नर्स की संदिग्ध मौत, रात भर पति को करती रही कॉल पर नहीं मिला जवाब
- 09 Mar 2026



