हजारों की नकदी सहित ढाई लाख के जेवर बरामद
इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूडिय़ा पुलिस की टीम ने बायपास पर डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। दो दर्जन अपराधों में लिप्त गैंग का सरगना ढाई महीने पहले ही जेल से छूटा और वारदात करने लगा था। बदमाशों ने वारदात के लिए चोरी में मिली नकदी से एक लक्जरी कार भी खरीद ली थी।
क्राइम ब्रांच एसीपी के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि लसूडिय़ा इलाके में आने वाले गजेन्द्रनगर के समीप खाली मैदान बायपास पर एक सफेद रंग की इनोवा कार न. एमपी 09 एलजे 4441 से कुछ सन्दिग्ध डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच व लसुडिया पुलिस ने संयुक्त रूप से सफेद रंग की इनोवा कार को घेराबंदी कर उसमें बैठे कुख्यात बदमाश दीपक तंवर उर्फ नेपाली नि. तलावली चांदा व उसके साथी राहुल डावर, मुस्तकीम खांन दोनों निवासी तलावली चांदा के साथ रवि सोलंकी को दबोच लिया। तलाशी में कार से डकैती डालने के औजार भी पुलिस को मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे डकैती की डालने की नियत से क्षेत्र में घूम रहे थे, वहीं आरोपियों ने 14 अप्रैल को सिंगापुर टाउनशिप, 8 अप्रैल को सैटेलाईट जक्शन कैलोद हाला गत 9 मई को शुभांगन ओमेक्स सिटी में चोरी तथा 11 मई को साई गोल्ड सिटी के म.न.282 में चोरी का प्रयास करना कबूला। उक्त वारदातें लसूडिय़ा थाने में पंजीबद्व हैं। पूछताछ में आरोपियो ने यह भी बताया कि गैंग का लीडर दीपक तंवर उर्फ नेपाली है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 2 दर्जन अपराध पंजीबद्व है। वह 2 माह पहले ही जेल से छूटा और गिरोह बनाकरं चोरियां करना शुरू कर दी।
ज्वेलर्स भी बनेंगे आरोपी
आरोपियो ने बताया कि उन्होंने राहुल के नाम से एक आटोडील से उक्त इनोवा कार ढाई लाख रुपये में खरीद ली थी, जिसका उपयोग वे रैकी और वारदात में करते थे। आरोपी दीपक तंवर ने बताया कि उक्त वारदात में चोरी किये हुआ मश्रूका (सोने-चांदी के जेवरात) आसपास के कस्बों के सुनारो को बेचना बताया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है, जिसके बाद चोरी का माल खरीदने वालों की पहचान कर उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
इंदौर
डकैती की योजना बनाते चार बदमाश धराए, वारदातें कबूली
- 25 May 2023



