चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित शहरबेड़ा-पाथरडीह फ्लाईओवर के पास ट्रेलर ने बाइक सवार दो पेट्रोलपंप कर्मियों को रौंद दिया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, एदेलबेड़ा के दुखूराम सोरेन एवं खेतूराम सोरेन आसनबनी स्थित पेट्रोलपंप से डयूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। पाथरडीह के पास विपरित दिशा से जा रहे ट्रेलर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। दोनों युवक की उम्र करीब 25 वर्ष थी। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। इधर, ट्रेलर चालक कांदरबेड़ा के पास वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
झारखण्ड
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, 2 की मौके पर ही मौत

- 16 Sep 2023