Highlights

देश / विदेश

तमिलनाडु भाजपा कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम

  • 10 Feb 2022

चेन्नई। चेन्नई के भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने तमिलनाडु भाजपा कार्यालय पर बुधवार देर रात करीब एक बजे पेट्रोल बम फेंका। 
भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने कहा, हमारे कार्यालय पर लगभग रात 1:30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया। इसी तरह की घटना 15 साल पहले हुई थी जिसमें डीएमके का हाथ था। हम इस घटना के लिए तमिलनाडु सरकार की दा करते हैं। हमने पुलिस को भी सूचित किया है। भाजपा कैडर ऐसी चीजों से नहीं डरते।  
साभार अमर उजाला