इंदौर। आरोपियों ने दुकान पर बैठी एक एक महिला को लूट लिया। आरोपी गुटखा खरीदने के बहाने दुकान पर आए और फिर महिला को डरा-धमकाकर जेवर उतराकर भाग गए।
हातोद पुलिस के अनुसार सीताबाई पति बुद्धेश्वर चौकसे (62) निवासी बुढ़ानिया की शिकायत पर बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह किराना दुकान चलाती है। मंगलवार को वह दुकान पर बैठी थी। वहां पर दो आरोपी आए और उससे गुटखा मांगा। वह उनको पाउच देने लगी। इसी दौरान बदमाश से दुकान के अंदर घुस आए। एक आरोपी ने उनके हाथ पकड़ लिए। दूसरे ने उनका गला दबा दिया। आरोपियों ने गले से सोने की चेन, मंगल सूत्र और कान के टाप्स निकाल लिए। उनकी पकड़ ढीली हुई तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पर आए तो आरोपी वहां से भाग निकले। भागने की जल्दबाजी में उनके हाथ से मंगलसूत्र छूट गया जो कि बाद में उनको दुकान के पास पड़ा हुआ मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर
दुकान पर बैठी महिला को लूटा, बदमाश ने ले भागे जेवरात
- 01 Mar 2023