Highlights

इंदौर

दाल मिल में कर्मचारी की संदिग्ध मौत

  • 19 Dec 2023

इंदौर। उद्योग नगर पालदा में एक दाल मिल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मजदूरो को काम बताने के बाद बारदान पर जाकर बैठे इसी दौरान वह अचानक से बेसुध हो गए। उन्हें नजदीक के असपताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कैलाश(47)पुत्र यास्ता सोलंकी निवासी विराट नगर तन्य मिल पालदा इलाके में मिल मास्टर के पास पर काम करते है। सोमवार शाम करीब 5 बजे के लगभग वह मिल में मजदूरो से बात कर रहे थे। इसके बाद वह नजदीक ही बारदान पर जाकर बैठ गए। इस दौरान वह गश खाकर वही लेट गए। मजदूरो ने उन्हें उठाया तो किसी तरह की हलचल नही दिखी। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। कैलाश मूल रूप से बड़वाह के रहने वाले है। उनके परिवार में एक बेटा है। वह भी अन्य कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। एमआईजी के शिवशक्ति नगर में रहने वाले कमल की गिरने से मौत हो गई। धीरज नाम का युवक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। मंगलवार को कमल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।