Highlights

इंदौर

दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश तेज

  • 16 Feb 2023

पुलिस ने इनाम घोषित कर थानों में लगाए पोस्टर
इंदौर। महिला थाना पुलिस को एक पुलिसकर्मी (कांस्टेबल) की सरगर्मी से तलाश है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर जगह-जगह पोस्टर चस्पा करवाए है। कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल का नाम अनिरुद्ध पिता मांगीलाल राठौर निवासी टकरावद मंदसौर है। वह नीमच थाना में पदस्थ रहा है। कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दोस्ती की और उसको शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। अनिरुद्ध द्वारा कई बार संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीडि़ता द्वारा जनसुनवाई में शिकायत करने पर महिला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ढूंढा लेकिन वह फरार हो गया। इस बीच अग्रीम जमानत के प्रयास भी किए लेकिन वह सफल नहीं हुआ। पुलिस ने परेशान होकर पहले उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर इनाम घोषित किया बाद में जगह जगह पोस्टर चस्पा करवा दिए।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्ध से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए और उसने प्रेम का इजहार किया। पीडि़ता द्वारा इन्कार भी किया, लेकिन उसने कहा कि वह उसके बगैर नहीं रह सकता। उसने फोन पर हाथ की नस काटकर मरने की धमकी दी। पीडि़ता शादीशुदा भी है। उसने पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह दबाव बना कर कई धार्मिक स्थलों पर ले गया। जम्मू में तो उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। वह पीडि़ता को पति से दूर रखता था। यहां तक की वह रात में फोन चालू रखवाता था। पीडि़ता ब्लैकमेलिंग से परेशान हुई तो पुलिस के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं आया है।