Highlights

इंदौर

दूसरे दिन भी एक्शन मोड में दिखे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

  • 31 Oct 2022

अनपुस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार सुबह जोन 7 के वार्ड 29 का दौरा किया। यहां जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Displaying Bhargav.jpg
स्वच्छता में लगे एनजीओ की गड़बड़ी भी महापौर ने पकड़ी। इस पर उन्होंने एनजीओ को चेतावनी दी। इतना ही नहीं यहां उपस्थिति में अनियमितता मिलने पर सफराई दरोगा को फटकार लगाई। निगम अधिकारी चेतन पाटिल से कहा कि 15 दिन के भीतर शहर का ग्रीन वेस्ट बाहर करें। वहीं भमोरी इलाके में खड़े अटाला वाहनों को भी हटाएं। वे यातायात में बाधक बन रही हैं। महापौर ने वार्ड के रहवासियों से घर-घर जाकर मुलाकात भी की। जोनल अधिकारी, एचओ को भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर फटकार लगाई।
स्वच्छता में छक्का लगाने के बाद अब इंदौर की सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। यहां सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए एनजीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन वह इस कार्य को करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। नियम अनुसार प्रत्येक कचरा गाड़ी में सफाईकर्मियों के साथ एनजीओ के कार्यकर्ता को भी रहना है, पर वे गाडिय़ों के साथ नजर नहीं आते हैं। इसके लेकर कई संस्थाओं और रहवासियों ने शिकायत की है, मगर अधिकारी पूरे मामले को दबाने में लगे रहते हैं। कार्यकर्ताओं के गायब रहने के बावजूद नगर निगम से हर महीने लाख रुपये का भुगतान एनजीओ को किया जाता है। रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने औचक निरीक्षण किया। उन्हें कचरा गाडिय़ों के साथ एनजीओ के कार्यकर्ता नहीं दिखे तो उन्होंने नाराजगी जताई।
शिकायत मिलने के बाद रविवार को महापौर भार्गव और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने औचक निरीक्षण किया। वार्ड छह में कचरा गाडिय़ों के साथ एनजीओ के लोग नहीं थे। निगमकर्मियों से इसके बारे में पूछा तो वे भी ठीक से जवाब नहीं दे पाए। यहां तक मौके से महापौर ने एनजीओ के कार्यकतार्ओं से संपर्क किया। थोड़ी देर बाद आए कार्यकतार्ओं को जमकर फटकार लगाई। वहीं कर्मचारियों की संख्या भी आधी थी। बाद में रजिस्टर देखा, उसमें भी निगमकर्मियों और एनजीओ के लोगों के एक ही पेन से हस्ताक्षर दिखे। रजिस्टर में एक भी दिन की अनुपस्थिति दर्शाई नहीं गई। यह देखकर महापौर भड़क गए और बोले कि साठगांठ करके काम चल रहा है।
अब सख्ती से काटा जाएगा वेतन
वार्ड छह के बाद महापौर ने वार्ड 43 का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य सीएचओ अखिलेश उपाध्याय को कहा कि अगर एनजीओ के लोग कचरा गाडिय़ों के साथ नहीं घूमे तो उनका वेतन काटा जाए। साकेत में जाकर महापौर ने रहवासियों से चर्चा की। यहां भी रहवासियों ने कचरा संग्रहण को लेकर बिगड़ी व्यवस्था के बारे में बताया।