इंदौर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शादी करने वाली युवती दहेज यातना का शिकार हो गई। उसने पति और तीनों ननद के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार भारती गहलोत निवासी सांवेर की शिकायत पर उसके पति दीपक और उसकी बहनें पवित्रा, शिवकांता और सीमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले सांवेर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उसकी शादी हुई थी। उसके पति ने यह बात अपने घरवालों को नहीं बताई। काफी समय के बाद पति दीपक अपने गांव मंडोट लेकर गया। यहां तीनों ननंद इस बात को लेकर आपत्ति जताने लगी कि दहेज में कुछ नहीं मिला है। पीडि़ता का आरोप है कि उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने दिए जाते थे। उसके रंगरूप को लेकर भी तानाकशी की जाती थी। बाद में आरोपियों ने 10 लाख रुपए और कार की मांग शुरू कर दी। पीडि़ता का आरोप है कि 26 जनवरी को उसे मारने की भी कोशिश की गई है।
इंदौर
दहेज में मांगे 10 लाख रुपए और कार
- 04 Aug 2022