इंदौर। एक नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के मात्र 10 दिन बाद ही उससे 20 लाख रुपए नगद मांगे गए उसे मायके छोड़ दिया गया था। पुलिस ने भी काउंसलिंग करवाई लेकिन पति शशिकांत ने साथ रखने से मना कर दिया।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक भावना रामपुरिया की शादी 7 मई 2019 को शशिकांत वर्मा निवासी ललितपुर से हुई थी। परिजन ने हैसियत अनुसार दहेज का सामान दिया था। शशिकांत को सोना चांदी के आभूषण कार के लिए डाउन पेमेंट 5 लाख रुपए नगद दिए थे लेकिन शादी के 10 दिन बाजी शशीकांत और उसकी मां अंजली वर्मा दहेज की मांग करने लगी। भावना ने आरोप लगाया कि पति शशीकांत और सांस ने उसे 20 लाख रुपए मायके से लाने को कहा। वहां परेशान होकर मायके आ गई दिसंबर 2020 में शशिकांत घर आया और कहा कि वहां 20 लाख रुपए की व्यवस्था करने पर ही भावना को साथ रखेगा। उसने एक होटल में भी बैठक की लेकिन भावना को ससुराल ले जाने से मना कर दिया । भावना की शिकायत पर पुलिस ने भी काउंसलिंग करवाई लेकिन शशिकांत ने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसी प्रकार फरियादी करिश्मा यादव की रिपोर्ट पर पति प्रदीप यादव और अन्य के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया है।
इंदौर
दहेज में मांगे 20 लाख रुपए, प्रकरण दर्ज
- 02 Nov 2022