Highlights

इंदौर

नाबालिग को कर दिया घायल

  • 31 Jan 2023

इंदौर।  लडक़ी से बात करने की शंका को लेकर हुए विवाद में मक्का नामक बदमाश ने एक नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया।
एमआईजी पुलिस के अनुसार रितेश पिता सुरेश ठाकुर (16)निवासी गोटू महाराज चाल की रिपोर्ट पर अमित उर्फ मक्का निवासी रूस्तम का बगीचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मेरी एक युवती से दोस्ती थी मैं उससे बात करता था तो उसके भाई व परिवार वालो को पता था दीपाली के घर के पास मेरा दोस्त रितिक रहता था, जिससे मैं मिलने जाता रहता था, तो दीपाली के भाई व परिवार वालो को शंका होती थी कि मैं उसके मिलने आता हूं। इसी बात को लेकर अमित उर्फ मक्का व बालकिशन मेरे घऱ के वाहर आए और मुझे गालियां देने लगे।  बालकिशन ने मुझे पकडा व अमित उर्फ मक्का ने मुझे कोई नुकीली चीज पीठ पर मारी जिससे लगकर खून निकलने लगा । मेरी बहन पलक व गीत आ गई, तभी अमित उर्फ मक्का वहां से जाते-जाते कहने लगा कि आज तो तू बच गया आईंदा मेरे घर के पास आया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यहां कुल्हाड़ी मारी
इसी प्रकार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के न्यू प्रकाश नगर में विवाद के दौरान एक युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, पप्पू पिता खेमराज ने बताया कि आरोपितों ने नशा करने से मना करने की बात को लेकर घर में घुसकर अपशब्द कहे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने अमर सिंह और रुकमा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।