आरोपी करीबी रिश्तेदार; मां बोली- बेटी 7 माह की प्रेग्नेंट, इसके बाद भी दुष्कर्म की कोशिश की
रीवा। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती 17 साल की रेप विक्टिम को आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है। डॉक्टर के मुताबिक, लड़की की हालत नाजुक है। हम उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
4 जुलाई को मैहर जिले के मुकुंदपुर में नाबालिग ने दुकान से जहर खरीदा और वहीं पर खा लिया था। 3 दिन से वह आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में है। आरोपी उसका करीबी रिश्तेदार है। मुकुंदपुर का रहने वाला है। लड़की और उसका परिवार रीवा जिले के जवा में रहता है।
मां ने बताया, ह्यबेटी के शरीर में बदलाव देखकर जब हमें शक हुआ तो उसने रोते हुए आपबीती बताई। बेटी के गर्भवती होने के बाद भी आरोपी ने 4 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।ह्ण
मां बोली- बेटी ने जहर खाया या उसे खिला दिया, नहीं पता
लड़की की मां का कहना है, ह्यमुझे तो यह भी नहीं पता कि जहर उसने खाया है या फिर उसे खिला दिया गया है। दुआ कर रही हूं कि वो किसी तरह से जिंदा बच जाए। मैं पिछले 4 दिन से ठीक से सोई नहीं हूं। आंख खुली रखती हूं कि मेरे पलक झपकते ही बेटी को कुछ हो न जाए।ह्ण
आरोपी के परिजन ने शादी से मना किया
पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के बाद लड़की अंदर से टूट गई। उसे एक ही उपाय नजर आ रहा था कि उसी युवक से शादी कर ले, जिसने उसके साथ रेप किया है। उसने युवक से शादी करने का कहा। वह उसे बाइक से अपने घर मुकुंदपुर ले आया।
आरोपी गिरफ्तार, लड़की बयान देने की हालत में नहीं
रीवा की महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है। सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी के मुताबिक, लड़की को नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत अभी भी बहुत अच्छी नहीं है।
राज्य
नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खाया, वेंटिलेटर पर
- 08 Jul 2024