15 में से दस पार्षद बावजूद भाजपा को क्रास वोटिंग का खतरा
इंदौर। नगरीय चुनाव 2022 के तहत महूगांव नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर शुक्रवार को वोटिंग होना है, 15 नवनिर्वाचित सदस्य अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपनी मोहर लगाएंगे। मतों के लिहाज से भाजपा का पलड़ा एकतरफा है, लेकिन गुटबाजी के दंश के चलते विधानसभा क्षेत्र में खासी हलचल है, वही अंतिम समय में अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान हो उसके लिए रणनीति देर तक जारी रही।
मानपुर में भी भाजपा के पास स्ष्पट बहुमत था, बावजूद उसके बाजी पलट गई हालांकि बाद में बागी प्रत्याशी को भाजपाई ही करार दिया गया। इसी तरह की स्थिति महूगांव में भी बतार्द जा रही है, खेमेबंदी व आपसी अदावत के चलते केडर बेस अनुशासति पार्टी में अंदरूनी राजनीति बेहद गरमाई हुई है, इसी कारण अंतिम समय तक संगठन ने अपने पत्ते नहीं खोले है। बताया जा रहा है अंतिम समय में ही पार्षदों को पता चलेंगा कि संगठन ने किसे मेडेट जारी किया है।
कद्दावर नेता या फिर
पखवाड़े भर से भी अधिक समय से जारी सस्पेंस पर शुक्रवार दोपहर तक परदा हट जाएगा, इधर कद्दावर नेता के साथ नौ सदस्य ना सिर्फ प्रदेश के बड़े नेताओं से मेल - मुलाकत कर आए, बल्कि नेता की सरपरस्ती में जमकर मेहमाननवाजी का आंनद भी लिया। इधर सभी अपने अपने घर लौट आए है, और माना जा रहा है कद्दावर नेता के इशारें पर ही वे अध्यक्ष - उपाध्यक्ष चुनाव में अपना मत देंगे। इधर अन्य दावेदार भी मशक्कत कर रहे है। हालांकि मानपुर घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है बहुमत के आगे किसी तरह का खेल नहीं लिहाजा कद्दावर नेता के नाम पर सहमति दिख रही है, वही उनकी हरी झंडी के बाद ही मेडेंस जो शायद बंद कमरे में तय हो चुका है, आज सुबह साढ़े दस बजे तक सामने होगा।
तिवारी, दुबे या फिर श्रीवास
इस बार आरक्षण मुक्त अध्यक्ष पद के चलते सामान्य वर्ग को यह पद मिलने की संभावना है लिहाजा भाजपा से नवीन तिवारी या फिर डा स्वर्णा प्रशांत दुबे के नाम पर सहमति मिलने की लाबिंग व कवायद जारी है। ज्यादा विवाद की स्थिति में महिला पार्षद पूजा श्रीवास को मौका मिल सकता है, हालांकि माना जा रहा है अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पहले दो नाम में से किसी एक को आगे करेगी। हालांकि इससे बगावत का भी खतरा है लिहाजा मानपुर जैसी स्थिति ना बने उसके लिए संगठन व स्थानीय जनप्रतिनिधि व रणनीतिकार गोपनीय व कारगर बिछात में जुटे है।
कांग्रेस भी रूको, देखों और करो
कांग्रेस के हाथ मात्र तीन सदस्य है, बावजूद उसके कांग्रेस अध्यक्ष - उपाध्यक्ष पद की लड़ाई में अपने आप को रखे हुए है, विधानसभा क्षेंत्र के प्रभावी नेता ने अंदर ही अंदर जमावट की है। जिससें क्रास वोटिंग की संभावना बलबती है, हालांकि जानकार इसे बेहद कमजोर मान रहे है, उनका कहना है अधिकृत उम्मीद्वार आसानी से जीत हासिल कर लेंगे, लेकिन कांग्रेस रूको देखो और करों की रणनीति को कारगर करने के लिए मशक्कत कर रही है।
इंदौर
नगरीय निकाय चुनाव 2022 ... अध्यक्ष - उपाध्यक्ष आज चुने जाएंगे
- 12 Aug 2022