इंदौर। नवपता के अंतिम दिनों में पारा भले ही 40 से उपर नहीं पहुंच रहा है, लेकिन भारी उमस ने लोगों को पसीना पसीना कर रखा है। जानकारों की माने तो इसी सप्ताह प्री मानसून के तहत झमाझम से सामना हो सकता है।
शहर में अब मानसून को लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि प्री मानसून के बाद पखवाड़े से भी अधिक समय बाद पूरी तरह मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इधर रोहिणी तपने के अंतिम दिनों में भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इधर भारी उमस से लोग परेशान है, वही शहर के साथ ही शहर के अनेक हिस्सों में जल संकट बरकरार है। लिहाजा लोग उमस के साथ ही पानी के इंतजामात के लिए पसीना - पसीना हो रहे है।
इधर बारिश पूर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिम्मेदार महकमों की सुस्ती अब तक बरकरार है। लिहाजा भारी बारिश के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से कैसे निपटा जाएगा उसे लेकर खासी सुगबुगाहट है। शहर में ही सार्वजनिक नाला व नालियां अब तक पूरी तरह साफ नहीं हुई है लिहाजा दो दिन दिनी झड़ी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालो पैदा कर सकती है। वही पीठ रोड़ अंडरपास के साथ ही अन्य स्थानों पर जल जमाव आस - पास के लोगों के साथ ही वाहन चालकों व पैदल रहगिरों के लिए एक बार फिर परेशानी का सबब बनेगा।
इंदौर
नवपता के अंतिम दिनों में भारी उमस
- 02 Jun 2022