इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। वही भूकंप के केंद्र 135 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके अफगानिस्तान तक महसूस किए गए। हालांकि किसी भी प्रकार की जान-माल को नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक रात में ही दो बजे के आसपास पहली बार झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से निकल पड़े।
रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर था। वहीं दूसरा झटका सुबह के 3 बजे आया जिसकी तीव्रता 5.2 थी। भूकंप का केंद्र जितनी गहराई में होता है उसका असर भी उतना ही कम हो जाता है। वहीं कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा खतरनाक होते हैं।
बात दें कि पाकिस्तान दुनिया की सबसे ज्यादा ऐक्टिव भूकंपीय पट्टी पर स्थित है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटें टकराती हैं। ऐसे में खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, गिलगित-बालिट्स्तान और अन्य इलाकों में भूकंप का खतरा बना ही रहता है। अकसर हिंदुकुश में भूकंप का केंद्र पाया जाता है।बलूचिस्तान में अरेबियन और यूरेशियन प्लेटों के टकराने की वजह से तेज भूकंप के झटके आते रहते हैं।
पाकिस्तान में कई बार विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। इस साल 29 जून को भी मध्य पाकिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं 12 अप्रैल को 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दरअसल पृथ्वी की बाहरी परत कई प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें बहुत ही धीमी गति से हिलती हैं। जब दो प्लेटें आपस में टकराती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही
- 21 Nov 2025



