पुणे। शुक्रवार देर रात भारतीय वायुसेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान से जुड़ी घटना के बाद पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। घटना के बाद रनवे को साफ करने और परिचालन को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:25 बजे हुई। लैंडिंग के दौरान एक लड़ाकू विमान का लैंडिंग गियर फेल हो गया, जिसकी वजह से विमान रनवे पर ही रुक गया और रनवे ब्लॉक हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विमान की हार्ड लैंडिंग हुई थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
पुणे एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमान की 'हार्ड लैंडिंग': रनवे ब्लॉक होने से विमानों का परिचालन ठप, युद्धस्तर पर मरम्मत जारी
- 18 Apr 2026



