नई दिल्ली। पूर्व में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने के से पहले मनोज ने एक नोट लिखा जिसमें में उन्होंने इसके लिए एक्टर साहिल खान को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में मनोज ने साहिल पर साइबल बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगया है। सुसाइड की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आत्महत्या की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल को कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मनोज ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज ने एक्टर साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।
खेल
पूर्व मिस्टर इंडिया रहे बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की खुदकुशी करने की कोशिश

- 17 Sep 2021