मुंबई। शिवसेना (UBT) के पूर्व लोकसभा सदस्य विनायक राउत के खिलाफ अपनी बहू को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने और उसपर काला जादू करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में राउत के बेटे और पांच अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 10 जून को यहां कपूरबावड़ी पुलिस थाने में गिरजा राउत (38) ने प्राथमिकी दर्ज कराई। गिरजा, राउत के बेटे जितेश (जिसे गीतेश भी कहा जाता है) की पत्नी हैं, जो उनसे अलग रह रही हैं।
उन्होंने कहा, 'यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और 'महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुरी एवं अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम अधिनियम' के तहत दर्ज किया गया था। इसमें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के साथ-साथ महिला को तंत्र-मंत्र वाली रीतियों का शिकार बनाने का आरोप भी शामिल है।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
पूर्व सांसद विनायक राउत की बढ़ी मुश्किलें: बहू को प्रताड़ित करने और 'काला जादू' करने के आरोप में FIR दर्ज
- 13 Jul 2026



