Highlights

इंदौर

प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते दो बदमाश पकड़ाए

  • 19 Dec 2022

इंदौर। विजय नगर इलाके में पुलिस कमिश्नर के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना विजयनगर पुलिस ने बताया कि गीता नगर पुलिया के पास आरोपी विजय पिता मुकेश चौहान (24) निवासी देवी इंद्रा नगर को पकड़ा गया। इसके खिलाफ जिलाबदर आदेश जारी किया गया था, लेकिन आदेश का उल्लंघन करते इलाके में घूमता पाया गया। इसके खिलाफ मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार््रवाई की जा रही है। इसी तरह पुलिस ने जांच के दौरान होटल गैलेक्सी गिरधर महल में आरोपी आनंद कुमार पिता दिनेश कुमार वाल्मीकि (23) निवासी अशोक नगर हाल पता सुंदरनगर को पकड़ा। इसके खिलाफ भी पुलिस आयुक्त ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर रखा था, जिसका उल्लंघन करते पाया गया।