Highlights

इंदौर

प्रवासी सम्मेलन और ग्लोबल समिट के लिए होटल स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग

  • 09 Dec 2022

अतिथियों को सर्विस देने से लेकर उनके साथ बात करने के तरीके बताए जाएंगे
इंदौर। शहर में आने वाले समय में होने वाले होने वाले तीन बड़े आयोजनों के लिए शहर के होटल्स स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग भारत सरकार से मिले निर्देश पर एक हफ्ते में पर्यटन विकास निगम के निर्देशन में दी जाएगी।
गतदिनों शहर के कुछ प्रमुख और बड़े होटल्स में पर्यटन विकास निगम के एमडी एस विश्वनाथन ने दौरा किया था। ये दौरा होटल्स में आने वाले मेहमानों को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर था जिसे लेकर होटल्स को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए गए। अब पर्यटन विकास निगम भारत सरकार से निर्देश मिलने के इंतजार में है।
मिले निर्देश के बाद पर्यटन विकास निगम के शहर की इन 37 होटल्स में स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग देगा। ये ट्रेनिंग आने वाले अतिथियों को सर्विस देने से लेकर उनके साथ बात करने के तरीके को लेकर होगी। पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक होटल स्टाफ को पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों के साथ ही होटल एसोसिएशन से जुड़े लोग देंगे।
 दौरे में एमडी ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी होटल्स में इंदौर और आसपास के स्थल हाईलाइट कर लगाए जाएं ताकि आने वाले अतिथियों को इन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी यहां भी मिल सके। आने वाले मेहमानों को आसपास के पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाना है जिसके चलते यह विशेष तैयारी  करने के निर्देश जारी किए गए हैं।