मोहाली। मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचाैरिया हत्याकांड के मुख्य शूटर करन को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ न्यू चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम के पास हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपी करन को पुलिस रात को .34 बोर का पिस्टल रिकवर करवाने ले गई थी। इसी दाैरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। आरोपी छह से सात घंटे फरार रहा है। सुबह करीब छह बजे उसके मुल्लांपुर में होने के इनपुट के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में आरोपी ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। करन डिफॉल्टर ने मौके पर 6 से 7 राउंड फायर किए और पुलिस 9 के करीब राउंड फायरिंग की है।
कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मामले के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
सेक्टर-79 सोहाना में बलाचौरिया की हत्या के बाद आरोपी कोलकाता भाग गए थे। इससे पहले राणा बलाचौरिया की हत्या करने की दो साजिश नाकाम हो चुकी थी।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
पुलिस कस्टडी से भागकर मुठभेड़: न्यू चंडीगढ़ में मारा गया मुख्य शूटर करन
- 17 Jan 2026



