Highlights

ग्वालियर

पुलिस वाहन पलटा, 9 पुलिसकर्मी घायल

  • 05 Sep 2022

दतिया से बंदियों को जेल छोडऩे आए थे, लौटते समय हुआ हादसा
ग्वालियर। दतिया के सेवढ़ा उपजेल से आजीवन कारावास की सजा होने पर बंदियों को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल छोडऩे आई पुलिस की गाड़ी लौटते समय पलट गई। हादसा अचानक कार के सामने आने से हुआ। पुलिस वाहन के चालक का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से 6 को गंभीर चोट आई है। घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झांसी रोड पर हुई है। ग्वालियर पुलिस ने घायल पुलिस जवानों की शिकायत अचानक सामने आए चार पहिया वाहन के चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार को दतिया जिले के उपजेल सेवढ़ा से 13 आजीवन कारावास की सजा काटने वाले बंदियों को लेकर वहां की पुलिस जेल गाड़ी (मिनीट्रक) में लेकर ग्वालियर आई थी। रविवार शाम को सभी बंदियों को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में छोडऩे के बाद वापस दतिया लौट रहे थे। तभी झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिथौली के पास अचानक एक लाल कलर की कार ने ओवरटेक किया और जेल वाहन के सामने आ गई। उससे बचने के चक्कर में जेल वाहन के चालक ने गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ दिया तो गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। पुलिस वाहन के पलटते ही उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों में 4 आरक्षक, 2 प्रधान आरक्षक और एक एएसआई शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस वाहन चालक ने इसकी शिकायत झांसी रोड थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह हुए हैं घायल
ग्वालियर में हुए सड़क हादसे में दतिया पुलिस के पुलिसकर्मी कैलाश चंद चौबे, सुभाष परमार, संदीप, सतेन्द्र नगर, एएसआई अम्बिका नंदिका, छोटे लाल प्रधान आरक्षक, प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक, वीरेंद्र सिंह घायल हुए हैं।
दतिया पुलिस का कहना
दतिया आरआई रवि कुमार शुक्लाने बताया कि सेवड़ा से 9 पुलिसकर्मी 13 बंदियों को लेकर ग्वालियर आए थे जिन्हें छोडऩे के बाद वहां वापस लौट रहे थे तो सिथौली के पास एक चार पहिया वाहन ने अचानक ओवरटेक किया। जिसके कारण पुलिस का वाहन पलट गया जिसमें 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मी बोला...
घायल एएसआई अम्बिका नंदन शर्मा ने बताया क हम कैदियों छोडऩे आए थे अचानक गाड़ी ने ओवरटेक किया हमारी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।