Highlights

इंदौर

पत्नी पर किया हमला, पेट-हाथ पर चाकू मारकर पति हुआ फरार

  • 09 Mar 2023

इंदौर। नमाज पढ़ रही महिला को उसके पति ने ही चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया, जबकि महिला को ससुराल के लोग अस्पताल ले गए। महिला के हाथ और पेट में चोट आई है। जहां निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक फरजाना (28) की शिकायत पर उसके पति आमिर अली के खिलाफ चाकूबाजी के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह फरजाना अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। इस दौरान उसके पति आमिर ने उससे रुपए मांगे। पत्नी ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इस पर पति गुस्सा हो गया और चाकू निकालकर फरजाना के हाथ और पेट पर वार कर फरार हो गया। फरजाना के जेठ साबिर उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां समय पर उपचार नही मिलने पर वह उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। मामले में आजाद नगर पुलिस को जानकारी दी गई। फरजाना के अस्पताल में हुए बयान के बाद पति को आरोपी बनाया गया है।
साबिर ने बताया कि फरजाना का पति पेंटर का काम करता है। मंगलवार को शब-ए-बारात होने से सभी रात भर जागे थे। अगले दिन सुबह की नामाज के बाद काम शुरू करना था। रात में आमिर ने इस दौरान शराब पी ली थी। जिसके बाद वह घर नही आया। वही सुबह घर आकर पत्नी से अचानक रुपए की मांग करने लगा। दोनों की शादी को छह साल हो चुके हैं। वही चार साल की एक बेटी है। पिता के अचानक हमला करने के दौरान वह काफी डर गई थी।