इंदौर। फेसबुक के दोस्त ने युवती को धोखा दे दिया। उसने पहले तो दोस्ती और उससे मिलने लगा। बाद में शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और शादी करने से इनकार कर दिया।
स्काईलाइन सर्विस रोड तेजाजी नगर निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में धर्मेंद्र पिता शंकरलाल पांचाल निवासी उदयपुर राजस्थान से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से फेसबुक पर चैटिंग करने लगे और फिर इनके बीच प्यार हो गया। धर्मेंद्र पांचाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने शादी का दबाव डाला तो धर्मेंद्र ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी पुलिस को दी तो जान से मार दूंगा और शादी करने से मुकर गया। तेजाजी नगर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पांचाल के खिलाफ धारा 376 323 और 506 का प्रकरण दर्ज किया है।
यहां भी लूटी अस्मत
इसी प्रकार मल्हारगंज थाना अंतर्गत कमला नेहरू कॉलोनी साहू के मकान में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर आरोपी शुभम गौड़ निवासी लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के खिलाफ 376 506 का प्रकरण दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से मुकर गया। वही मानवता नगर में रहने वाली किशोरी की शिकायत पर दिलीप पिता रामचंद्र चौहान के खिलाफ धारा 354 का केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह किराने का सामान लेने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने रोका और छेड़छाड़ करने लगा शोर मचाया तो मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गया। वही छेड़छाड़ की एक घटना भवर कुआं थाना क्षेत्र में हुई।
इंदौर
फेसबुक के दोस्त ने झांसा देकर किया दुष्कर्म
- 25 May 2023