Highlights

इंदौर

बाकलीवाल से कुर्सी छिनी, बागड़ी को बनाया नया अध्यक्ष

  • 23 Jan 2023

64 जिलाध्यक्ष, 50 उपाध्यक्ष और 150 महासचिव भी बनाए गए  
इंदौर। इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षो को बदलकर नई टीम बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस कमेटी ने रविवार शाम को प्रमुख शहरों के अध्ययक्षो को हटा दिया है।
कांग्रेस कमेटी ने इंदौर में नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार सदाशिव यादव को ग्रामीण क्षेत्र का अध्यक्ष बरकरार रखा।रविवार शाम को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में  कलमनाथ ने जिला अध्ययक्षो की नियुक्तियों के साथ पचास उपाध्यक्ष और एक सौ पचास महासचिव बनाये गये। मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी  भरकम कार्यकारिणी की सूची में  चौसठ नये जिÞला अध्यक्ष भी बने।