Highlights

इंदौर

बुजुर्ग की जलने से मौत

  • 24 Jul 2023

इंदौर। एरोड्रम इलाके में रहने वाले 72 साल के एक बुजुर्ग की जलने के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि पांच दिन पहले वह अपने घर में सुबह सुबह गैस पर पानी गर्म करने के दौरान जल गए थे। उनका पहले निजी अस्पताल में उपचार चला। इसके बाद एमवाय में भर्ती कराया गया। रविवार को यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक बाबूलाल पुत्र राधेश्याम भिलाला निवासी स्कीम नंबर 51 की जलने से मौत हो गई। रिश्तेदार ने बताया कि वह गैस सिलेंडर भपकने के दौरान जल गए। इस दौरान वह जलते हुए बाहर आए। उस समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। जिसमें आग तो बुझ गई। लेकिन जली हालत में करीब ड़ेढ किलोमीटर दूर रहने वाले अपने बेटे शिवनारायण के यहां भागते हुए पहुंचे। बेटा उन्हें नजदीक के नर्सिग होम ले गए। यहां एक दिन वह भर्ती रहे। इसके बाद उन्हें एमवाय भेज दिया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
रिश्तेदारो ने बताया कि बाबूलाल स्क्रेप व्यापारी थे। बड़ी स्टील कंपनी से वह स्क्रेप लेते थे। उनके तीन बेटे है। सभी अलग अलग रहते है। यहां पति पत्नी दोनो रहते थे। बाबूलाल की पत्नी एक दिन पहले ही रिश्तेदारों के बुलाने पर उनके साथ चली गई थी। पुलिस के मुताबिक मामले में मर्ग कायम किया गया है।
बीड़ी जलाते में जले 65 वर्षीय बजुर्ग,मौत
इधर एरोड्रम इलाके में ही रहने वाले सुरेश(65)पुत्र वासुदेव पाटनकर निवासी स्कीम नंबर 51 एरोड्रम भी 15 दिन पहले जल गए। भतीजे रवि ने बताया कि उनके काका बीड़ी पीने के आदि थे। शाम को परिवार के लोगो ने बाहर तुलसी में दिया लगाया जिसमें काका सुरेश उस दीपक से बीड़ी जलाने लगे। इस दौरान दीपक उल्ट गया। जिसमें उनके कपड़ो में आग लग गई। बाहर मौजूद कुछ लोगो ने उन्हें देखा। इसके बाद परिवार को जानकारी दी।सुरेश को उपचार के लिये एमवाय में भर्ती कराया गया। यहां सुधार होने के बाद फिर से शरीर में रिएक्शन होने के साथ ब्लड के थके जम गए। जिसमें रविवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।