जबलपुर। जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत बाजार में दो सगे भाइयों पर पिता-पुत्र ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक का आरोपी की बेटी के साथ अफेयर था। इसी से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। युवक को पेट में चाकू लगा है।
कोतवाली में रहने वाले अमन साहू का सुरेंद्र साहू की बेटी के साथ अफेयर है। बुधवार की शाम सुरेंद्र ने अमन साहू को शादी की बात करने के लिए घर बुलाया। इस दौरान अमन के साथ उसका भाई प्रतीक साहू भी था। जैसे ही दोनों भाई घर पहुंचे तो सुरेंद्र और उसके बेटे शुभ ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में प्रतीक तो बच गया पर अमन के पेट में गंभीर चोट आई।
पिता-पुत्र गिरफ्तार
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश सिंह बंजारे का कहना है कि अफेयर को लेकर यह पूरा घटनाक्रम हुआ है। दो सगे भाई अमन और प्रतीक पर सुरेंद्र और उसके बेटे शुभ ने चाकू से हमला किया है। दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है।
जबलपुर
बेटी से शादी कराने के बहाने घर बुलाकर चाकू घोंपा
- 02 Feb 2024